-->

Ad Unit (Iklan) BIG

सालासर वाला हरियो विघन सब दूर

टेर : सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।
सालासर तेरा भवन बिराजे झालर शंख नगाड़ा बाजे,
नित उठ थारे नोपत बाजे तन पर चढ़त घृत सिंदूर।
सालासर वाला….
तुम हनुमंता हो रण मंडल मोटे मोटे पांव बड़े भुज दंडल,
दुष्टों को मार के कर दिया खंडन कर दिया चकना चूर।
सालासर वाला….
रामचंद्र के सारे काजा सागर ऊपर बांधी प्याजा,
रावण सरीखे मार दिये राजा मुख पर बरसत नूर।
सालासर वाला….
बजरंग को संसार मनावें व्रत करे प्रसाद चढ़ावे,
सबका बेडा पर लगावे सुख सम्पति भरपूर।
सालासर वाला….
सालासर के बजरंग बाला राम मंदिर में डेरा डाला,
भक्तों के दुःख संकट टाला दुःख दुविधा करे दूर।
सालासर वाला….

Via हिंदी गाने lyrics bollywood https://ift.tt/3mew7M6

Related Posts

Subscribe Our Newsletter